जमुई, मई 22 -- जमुई । निज प्रतिनिधि मनरेगा योजना में अनियमितता का दौर जिले में नही थम रहा है। ताजा मामला लक्ष्मीपुर प्रखंड के पिडरोंन पंचायत से जुड़ा है। बिशनपुर निवासी अनिल कुमार ने डीएम और डीडीसी को आवेदन देकर बताया है कि पंचायत में मुखिया द्वारा मनरेगा से बनाए गए एक भी योजना धरातल पर नही है। यहां तक की कोई भी योजना उपयोगी नही रहने की बात भी उन्होंने बताई है। कहा कि सिर्फ कागजों पर ही योजना तैयार की जाती और फाइनल भी कर दिया जाता है। अगर गिना चुना एकाध काम इस पंचायत में होता है तो रात के समय जेसीबी के माध्यम से करा लिया जाता है। मजदूरों के नाम पर जब उनके खाते में राशि जाती है तो बिचौलिए के द्वारा हर मजदूर को 200 रुपया देकर अंगूठा ले लिया जाता है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी लक्ष्मीपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.