देवरिया, फरवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौके पर दुकान नहीं है, लेकिन महीने में लाखों रूपये का सामान बेचते हैं। कागज में फर्म बनाकर ग्राम पंचायतों से लाखों का भुगतान लेते हैं। फर्मे ईट से लेकर गिट्टी तक,जेसीबी से लेकर जनरेटर तक की आपूर्ति करते हैं। वह ग्राम पंचायतों को हर सामानों की आपूर्ति करने को तैयार रहती है। फर्म संचालक, ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की मिली भगत से सालों से यह खेल चल रहा है। फर्म के माल खरीदने, ग्राम पंचायत को आपूर्ति की जांच से बड़ा खुलासा हो सकता है। कागज में फर्म बनाकर ग्राम पंचायतों को सामानों की आपूर्ति के नाम पर लाखों का खेल किया जा रहा है। कोई ऐसा सामान नहीं है जिसकी आपूर्ति फर्मो द्वारा नहीं किया जा रहा है। महुअवां खुर्द के देव कन्ट्रक्शन द्वारा पथरदेवा ब्लाक के बंजरिया ग्राम पंचायत में 2.35 लाख की लागत से आरओ ...