आगरा, मई 2 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में हजारों छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो सकी है। ऐसे में अब विवि ने परीक्षा कराने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। विवि ने सम सेमेस्टर के छात्रों की प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षा कराने के लिए 10 मई तक का समय निर्धारित कर दिया है। हालांकि इस दौरान भी परीक्षा होना संभव नहीं दिख रहा है। विवि अभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सम सेमेस्टर परीक्षा करा रहा है। परीक्षा में तीन लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। इसमें बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ-साथ एमए, एमकॉम और एमएससी के छात्र शामिल हैं। परीक्षा के बाद जल्द परिणाम जारी करने के लिए विवि ने प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षा कराने की समय सीमा को 30 अप्रैल निर्धारित किया था, लेकिन अभी तक हजारों छात्रों के प्रैक्टिकल और वायवा नहीं हो सके हैं। परीक्षकों का आवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.