गंगापार, सितम्बर 26 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पालपट्टी, कोटर रेंगा, चंद्रोदया, लोहरा, हरवारी,माझियारी, बड्डिहा, सुजनी, दिघलो, जोरा, बहेरा, लालतारा, दसौती, इटवा, खूंटा, चांद खमरिया, सिरहिर, गडेरिया, ककराही सहित कई अन्य गांवों में लगे हैंडपंप कई महीने से खराब पड़े हैं। गर्मी में पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए उपरोक्त गांवों से जुड़े लोगों ने गांव प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन तक का दरवाजा खटखटाया लेकिन तब से लेकर आज तक खराब पड़े हैंडपंपों का न तो मरम्मत कराया गया और न ही पानी की समस्या से निजात पाने के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई अन्य ठोस कदम उठाया गया। परिणाम स्वरुप उपरोक्त गांव के लोगों के सामने आज भी पेयजल की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोगों ने हैंडपंप मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.