गंगापार, फरवरी 1 -- लोगों द्वारा लाख शिकायतों और प्रयासों के बावजूद भी कई वर्षों से खराब पड़े हैंड पंपों की मरम्मत न कराए जाने से लोगों के सामने पेयजल की समस्या बनी हुई है। बताते चलें कि क्षेत्र के पालपट्टी, कोटर रेंगा, चंद्रोदया, लोहरा, हरवारी,माझियारी,बड्डिहा, सुजनी, दिघलो,जोरा,बहेरा, लालतारा, दसौती, इटवा, खूंटा, चांद खमरिया, सिरहिर,गडेरिया, ककराही सहित कई अन्य गांवों में लगे हैंड पंप कई महीने नहीं बल्कि वर्षो से खराब पड़े हैं। गर्मी में पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए उपरोक्त गांवों से जुड़े लोगों ने गांव प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन तक का दरवाजा खटखटाया लेकिन तब से लेकर आज तक खराब पड़े हैंडपंपों का न तो मरम्मत कराया गया और न ही पानी की समस्या से निजात पाने के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई अन्य ठोस कदम उठाया गया। परिणाम स्वरुप उपरो...