गंगापार, मार्च 25 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा में खोले गए इकलौते सरकारी क्रय केंद्र पर अभी तक गेहूं की तौल कराने कोई भी किसान नहीं पहुंचा। गेहूं विक्रय के लिए कुल 203 किसानों ने एक सप्ताह पहले रजिस्ट्रेशन कराया था, उसके बाद से अभी तक रजिस्ट्रेशन का काम भी ठप है। खुले बाजार की अपेक्षा सरकारी गेहूं क्रय केन्द्र का समर्थन मूल्य कम होने के कारण खुले बाजार में गेहूं बेचना किसान अधिक पसंद कर रहे हैं। मांडा ब्लॉक के सुरवांदलापुर गांव में विपणन विभाग की ओर से इकलौता गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। इस क्रय केंद्र में गेहूं विक्रय के लिए एक सप्ताह पहले तक कुल 203 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन सोमवार तक किसी भी किसान ने क्रय केंद्र पर अपने गेहूं का तौल नहीं कराया है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह ने जानकारी दी कि प्रति कुंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.