बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पर बहने वाले गंदा पानी को रोकने के लिए सोख्ता निर्माण करवाने की योजना बनाई गई है। प्रखंड क्षेत्र की सभी आठ पंचायतों में मनरेगा योजना से सोख्ता निर्माण की योजना बनाई गई परन्तु लक्ष्य के अनुरूप सोखता का निर्माण नहीं हुआ। इससे सरकार की योजना अधर में लटक गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में कुल 48 सोख्ता निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें प्रत्येक पंचायत में 6 सोख्ता का निर्माण कार्य शामिल है । प्रखंड में अब तक मात्र 37 सोख्ता का निर्माण कार्य ही किया गया है जबकि 11 सोख्ता का निर्माण कार्य किया जाना बाकी है। लोगों ने बताया कि ग्रामीण नालियों के जाम रहने एवं समुचित रूप से जलनिकासी नहीं होने के आलोक में सड़क पर गंदा जल को बहने से रोकने के लिए सोख्ता निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.