लखीसराय, दिसम्बर 15 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि । नगर परिषद क्षेत्र से निकलने वाले उपयोग बाद पानी की अव्यवस्थित जल निकासी की समस्या एक माह बाद भी जस की तस बनी हुई है। बीते 9 और 10 नवंबर को इस गंभीर समस्या को लेकर नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि तथा जिलाधिकारी द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण और शीघ्र समाधान के आश्वासन के बावजूद किसानों को अब तक स्थायी राहत नहीं मिल सकी है। नतीजतन सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि एक बार फिर जलजमाव की चपेट में आ गए हैं। जिससे किसानों में गहरा आक्रोश है। ज्ञात हो कि नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और बाजारों से निकलने वाला वेस्टेज पानी पश्चिमी इलाके की कृषि भूमि में फैल रहा है। नवंबर माह के पहले सप्ताह में भारी जलजमाव के कारण रबी फसल की बुवाई पूरी तरह ठप हो गई थी। बाद में किसी तरह अस्थायी उपायों और स्वयं के प्रयास से...