हापुड़, दिसम्बर 17 -- हापुड़। जैसे-जैसे कोहरा पड़ रहा है। वैसे ही ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। मंगलवार सुबह के समय अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सात घंटे तक की देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई, ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हापुड़ जंक्शन पर ठहरने वाली बनारस से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे 10 मिनट, सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन को जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे, बरेली से चलकर नई दिल्ली जा रही बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन को जा रही नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, लालगढ़ से डिबरूगढ़ के लिए जा रही अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट, बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर ए...