गंगापार, दिसम्बर 24 -- विकास खंड क्षेत्र अंर्तगत मदरा गंगा घाट पर बनने वाला पांटून पुल नही शुरू कराया जा सका। जिसके चलते गंगा के आरपार की यात्रा करने वाले लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। गंगा आरपार करने वाले लोग ओवरलोड नाव से यात्रा कर रहे हैं। विकास खंड क्षेत्र उरुवा के मदरा गंगा घाट पर लोगों की सुविधा के लिए हर साल पांटून पुल का निर्माण कराया जाता रहा,लेकिन इस वर्ष अभी तक पांटून पुल शुरू नहीं कराया जा सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...