अयोध्या, जनवरी 3 -- अयोध्या,संवाददाता। जागरूकता के लिए हर साल दो बार सड़क सुरक्षा माह और सप्ताह का आयोजन होता है। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम चलता रहता है। समय-समय पर कार्रवाई भी होती है और ऑनलाइन चालान भी हो रहा है। सरकार ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों की तादात आधी करने का लक्ष्य दिया था लेकिन साल-दर साल और माह दर माह हादसे और उसमें मरने व घायल होने वालों की तादात बढ़ती ही जा रही है। ब्लैक स्पॉट तो चिन्हिंत हैं लेकिन इनको खत्म किये जाने का प्रयास धीमा है। यातायात नियमों का बेधड़क मजाक उड़ाया जा रहा है। जिले में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और कई राजमार्ग गुजरते हैं तथा अन्य प्रमुख मार्गो पर आवागमन हो रहा है। सड़क निर्माण में तकनीकी खामियों के कारण हाइवे से लेकर अन्य मार्गों पर ब्लैक स्पॉट बन गए हैं। मगर यातायात पुलिस,लोक निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.