प्रयागराज, फरवरी 19 -- बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर बुधवार को पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के फतेहपुर घाट गांव में हुए बवाल में चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। मूर्ति स्थापना का कार्य भी रोक दिया गया है। मूर्ति ग्राम प्रधान की निगरानी में रखी गई है। भूमि विवाद का निस्तारण होने के बाद ही मूर्ति स्थापना का निर्णय होगा। जिन चार लोगों का चालान किया गया है उनमें जालंधर पटेल, राज कुमार गौतम, कमलेश कुमार निवासीगण धूमनगंज और पंकज कुमार निवासी फतेहपुर घाट शामिल हैं। थाना प्रभारी पूरामुफ्ती के मुताबिक जहां मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की जा रही थी, वह भूमि ही विवादित है। उसका मुकदमा चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...