गुमला, जून 1 -- गुमला। देवाकी गांव निवासी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता 65 वर्षीय उदय प्रसाद का शनिवार को रांची में निधन हो गया। वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे और जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सहायता में सदैव अग्रणी रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार दो जून को देवाकी में किया जाएगा। उनके निधन पर पूर्व डीडीसी पुनई उरांव,भोला प्रसाद, अमर प्रदीप कुजूर समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।पूर्व डीडीसी पुनई उरांव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उदय प्रसाद एक उदार हृदय और समाजसेवा के लिए समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों के लिए काम किया। आज के समय में ऐसे विरले व्यक्तित्व मिलना दुर्लभ है। ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की ...