लातेहार, अगस्त 10 -- लातेहार,प्रतिनिधि। बकोरिया शिव मंदिर के पुजारी और शिव शिष्य परिवार के वरीय सदस्य राजेश्वर राम का आकस्मिक निधन शुक्रवार की देर शाम को हो गया है। जानकारी के अनुसार शिव शिष्य राजेश्वर राम श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर मंदिर प्रांगण से जैसे ही निकले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बकोरिया में विशाल शिव मंदिर का निर्माण जन सहयोग से कराया था और कई गांव की जनता ने उन्हें उक्त मंदिर का आचार्य घोषित किया था। पूरे उम्र गृहस्थ सन्यासी की भांति उन्होंने शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...