मोतिहारी, जनवरी 12 -- गोविंदगंज। गोविंदगंज के प्रकांड विद्वान व तंत्र विद्या के महारथी पंडित जगरूप मिश्र का निधन शनिवार की रात्रि करीब नौ बजे उनके पैतृक आवास मंगुराहां पंचायत के कौवाहां गांव में हो गया। वे लगभग 116 वर्ष के थे। वे अपने जिंदगी के अंतिम क्षण तक लोगों की मदद और सेवा में जुटे रहे। उनकी निधन की खबर सुनते ही गोविंदगंज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गोविंदगंज के विधायक राजू तिवारी, पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, मीना द्विवेदी, राजन तिवारी, समाजसेवी जयप्रकाश पांडे, पूर्व मुखिया अमित उपाध्याय, अभय तिवारी, अरुण प्रकाश पांडे सहित दर्जनों नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार सखवा घाट पर किया गया जहां उनके नाती राजा बाबू ने मुखाग्नि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...