अररिया, जून 7 -- पलासी, (ए.सं) प्रखण्ड के लोखडा निवासी पूर्व भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ठाकुर (60 वर्ष) का शुक्रवार की अहले सुबह निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है। निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष रामानंद साह एवं युवा समाजसेवी सुकांत आदर्श ने कहा कि गोपाल प्रसाद ठाकुर भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। स्वभाव से मिलनसार थे। भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने में उनकी कार्यशैली को भुलाया नहीं जा सकता है। इनके निधन से समाज एवं भाजपा संगठन को अपूरणीय क्षति पहुंची है।इनके निधन पर पूर्व अध्यक्ष प्रणय कुमार राहुल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिहारी ठाकुर दिनेश ठाकुर, भाजपा नेता स्वराज ठाकुर, रमेश कुमार चौधरी, संतोष कुमार ठाकुर, संजय ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनय प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.