प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। नागरिक समाज इलाहाबाद के संरक्षक, वरिष्ठ समाजवादी चिंतक, लोकतंत्र सेनानी और लोहिया विचार मंच के संस्थापक विनय कुमार सिन्हा का 78 साल की उम्र में बुधवार सुबह एसआरएन अस्पताल में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। मूलत: गया (बिहार) के रहने वाले विनय 70 के दशक में सीडीए पेंशन की नौकरी करने प्रयागराज (तब इलाहाबाद) आए थे। यहां आने पर विनय का प्रयागराज में भी सामाजिक गतिविधियों से जुड़ाव हो गया। आपातकाल की खिलाफत करने की वजह से कई महीने जेल में रहने वाले विनय ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और आदिवासियों के बीच काम करने के लिए सोनभद्र चले गए। इसी दौरान उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत भी की। लोहिया विचार मंच के संस्थापक सदस्यों में से एक विनय कुमार सिन्हा को प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.