अररिया, फरवरी 16 -- बथनाहा, एक संवाददाता। अमौना मीरगंज निवासी व्यवसायी अयाज अहमद (52 वर्ष) नहीं रहे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पहले उनका उपचार दिल्ली में कराया गया, बाद में पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अयाज अहमद अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के भाई फैयाज अहमद ने बताया कि वे मेहनती और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। मक्का की खरीद-बिक्री उनके प्रमुख व्यवसायों में शामिल थी। क्षेत्र के व्यवसायियों के बीच उनकी अलग पहचान थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.