लातेहार, जून 19 -- चंदवा प्रतिनिधि। शहर के चर्चित खैनी व्यवसायी ओम प्रसाद साहू (55) का आकस्मिक निधन बुधवार की रात हृदयाघात से हो गया। गुरुवार की दोपहर देवनद तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये। वहीं थाना टोली निवासी अनु देवी, पति विकास कुमार (40) की मौत गुरुवार को रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। वह कुछ दिनों से बीमार थी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद देवनद तट पर किया गया। दोनों के निधन पर अनिल साहू, हरिनंदन दुबे, प्रमोद दुबे, प्रमोद साहू, महेंद्र प्रसाद साहू, राजकुमार साहू, सतेंद्र प्रसाद साहू, मुरली प्रसाद, शशिकांत पाठक, सुधीर प्रसाद, अजय साहू, मनीष कुमार चांदो आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...