प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रयाग महानगर के पूर्व संघचालक डॉ. शालिग्राम गुप्त का मंगलवार की सुबह मुट्ठीगंज स्थित आवास पर निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही संघ के स्वयंसेवकों व भाजपा कार्यकर्ता आवास पर पहुंचने लगे। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया। निधन से दुखी पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि मैंने उनके साथ महानगर कार्यवाह फिर विभाग कार्यवाह के रूप में कार्य किया। जिनके जाने से प्रयागराज ने एक सच्चा देशभक्त व राष्ट्र के लिए समर्पित स्वयंसेवक खो दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.