बेगुसराय, सितम्बर 18 -- बछवाड़ा। रानी-एक पंचायत की पूर्व मुखिया 60 वर्षीया जगतारिणी देवी का निधन बुधवार की रात हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मुखिया के पति सह डीलर एसोसिएशन बछवाड़ा के प्रखंड अध्यक्ष मधूसूदन पासवान ने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ने पर बेगूसराय सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत राय, पंसस सिकंदर कुमार, डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गंगाधर झा आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...