दरभंगा, जनवरी 5 -- बेनीपुर। नवादा के वार्ड संख्या 18 निवासी मैथिली साहित्यकार व वरिष्ठ नागरिक डॉ चंद्रमनी झा को नल-जल योजना का कनेक्शन पिछले आठ माह से नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मुख्यमंत्री कार्यालय में आवेदन देने के बाद मामला पीएचईडी विभाग तक पहुंचा। सीएम कार्यालय से प्रधान सचिव और वहां से पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजा गया। ईई द्वारा फॉर्मेट देकर आवेदन भी भरवाया गया, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...