झांसी, दिसम्बर 17 -- प्रेम प्रसंग में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए । जब घर वालों ने प्रेमिका की किसी अन्य से शादी करवा दी तो उसका पति से तलाक करवा दिया और अब शादी से इंकार कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोपी को जेल से रिहाई नहीं मिल सकी।अपर सत्र न्यायाधीश, गरौठा कनिष्क सिंह के न्यायालय ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता देवेश श्रीवास्तव तथा प्रदुम्न कांत मिश्रा के अनुसार वादिया ने थाना एरच में तहरीर देते हुए बताया था कि मेरी उम्र 19 वर्ष है मैं कक्षा चार तक पढ़ी हूँ। मैं अपने गाँव के विशाल प्रजापति पुत्र राजू से चार साल से प्यार करती थी। विशाल ने मुझसे शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये। इसके बाद मेरे घरवालों ने मेरी शादी 17 मई 2...