लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए पूर्व सैनिकों के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने जय हिन्द यात्रा निकालने की घोषणा की थी। हालांकि, यात्रा को अनुमति नहीं मिली, इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर ही सेना का जय घोष किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यात्रा निकालने की अनुमति न देने को प्रदेश सरकार का तानाशाही रवैया बताया है। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार अब सेना के सम्मान में निकाली जाने वाली शांतिपूर्ण यात्राओं से भी डरने लगी है। पूरे देश में 'जय हिन्द यात्रा निकाली जा रही है। किसी अन्य प्रदेश में यात्रा नहीं रोकी गई, लेकिन प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में यात्रा रोककर साबित कर दिया है कि उसका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.