एटा, जनवरी 28 -- पिछले वर्ष दिए गए आश्वासन के बाद अब तक एसीपी का लाभ न मिलने से गुस्साए सफाई कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे गया है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने दूसरे दिन बुधवार को भी अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करते हुए विकास भवन परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी एसीपी की मांग को लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया था। कर्मचारियों को द्वितीय एसीपी लगवाने का पुख्ता आश्वासन दिया था। इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ था। हालांकि एक साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि डीपीआरओ उनकी इस मांग को जानबूझकर पूरा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डीपीआरओ शासनादेश आने के बाद एसीपी लगाए जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.