पटना, दिसम्बर 6 -- कंकड़बाग थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा विदेशी मार्केटिंग कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी की कार से 40 लाख मूल्य के गहनों से भरा बैग उड़ाने के मामले में फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। जिस जगह पर घटना हुई है उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन घर बंद होने के कारण शनिवार को फुटेज की जांच नहीं हो सकी। उधर, बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल का डंप डाटा निकलवा रही है। ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। थानेदार अभय कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान की कोशिश जारी है। मूल रूप से गया निवासी कुंदन कुमार मलेशिया में मार्केटिंग कंपनी में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। वे साले की शादी में समस्तीपुर गए थे। वहां से वे अपनी मां के साथ शुक्रवार को कार से वापस गया लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर में कंकड़बाग थाना क्षेत्र के जगनप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.