नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद अब सीमा पर तनाव बढ़ गया है। खबर है कि शुक्रवार को LoC यानी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की है। हालांकि, इसे लेकर भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इस गोलीबारी के बाद भारतीय पक्ष ने भी जवाबी गोलीबारी की है। इंडिया टुडे से बातचीत में एक अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से सीमा पर गोलीबारी की है। हमारे सैनिकों ने जवाब दिया है। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है।' खास बात है कि सीमापार गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब अटकलें हैं कि भारत की तरफ से सीमा पर जारी सीजफायर समझौता खत्म किया जा सकता है। खबरें हैं कि सरकार इसपर विचार कर रही है। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। यह पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.