मुरादाबाद, फरवरी 15 -- मुरादाबाद। एमडीए की जिस प्रॉपर्टी में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं उसके दाम कम किए गए हैं। पंद्रह से बीस फीसदी सस्ती दरों पर लोगों को प्रॉपर्टी मिलेगी। मझोला में अरावली इन्क्लेव के ईडब्लूएस भवन भी इसी के तहत बेचे जाएंगे। विंध्याचल इनक्लेव देहरी मुस्तकम में भी भवन नहीं बिकने की समस्या आ रही है यहां भी दरें घटा दी गई हैं। इसके साथ ही अलकनंदा एन्कलेव ढक्का और अमृत कुंज योजना एकता विहार के भवन भी शामिल हैं। इनमें कुछ एलआईआजी ओर कुछ ईडब्लूएस के दाम 10 से 20 फीसदी कम किए गए हैं। बोर्ड बैठक में निर्णय के बाद प्राधिकरण की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...