मैनपुरी, मई 17 -- मैनपुरी। शहर में चौथे दिन भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान चलाया। अभियान करहल चौराहे से बिजली घर तक सड़क के दोनों ओर सख्ती से चलाया गया। पक्का निर्माण ध्वस्त किया गया। अभियान के चलने से दुकानदारों में भगदड़ मच गई। लोग अपना सामान हटा कर भागते नजर आए। शुक्रवार को एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार, ईओ बुद्धि प्रकाश के नेतृत्व में करहल चौराहे से करहल रोड बिजली घर तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नाले पर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इसी तरह करहल चौराहे पर शराब के ठेके के पास नाले को सीमेट से पाट दिया गया था। जिसे तोड़ने के निर्देश एसडीएम ने दिए। कुछ लोगों ने एतराज किया लेकिन उनकी कोई भी बात सुनी नहीं गई और जेसीबी ने नाले पर लंबी दूरी तक कराया गया अवैध पक्का निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.