मोतिहारी, नवम्बर 15 -- मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता। बूढ़ी गंडक नदी को पार कर मतदान करने बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केन्द्र तक मंगलवार को पहुंचे। न नाव की व्यवस्था थी और न तो कोई पुल का निर्माण हुआ है। पुल के इंतजार में साल दर साल बीतते गये, लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो सका। आखिरकार बूढ़ी गंडक नदी पर बांस से बना चचरी पुल ही मतदाताओं के काम आया । महिला व पुरुष मतदाताओं ने कई किलोमीटर की दूरी तय कर मतदान करने पहुंचे। इस चचरी पुल का उपयोग पहली बार मतदान के लिए ही किया गया। यह हाल है नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के बंजरिया प्रखंड के सुंदरपुर गांव का। नदी से दो भागों में बंटे सुंदरपुर गांव के मतदाता एक ही जगह गांव स्थित सरकारी विद्यालय में बने बूथ पर मतदान करते हैं। सुंदरपुर गांव के दक्षिण तरफ के सुंदरपुर टोले के मतदाताओं को बूढ़ी गंडक नदी के...