बगहा, दिसम्बर 15 -- रामनगर,एक प्रतिनिधि। ठंड धीरे धीरे जोर पकड़ने लगी हैं। शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। लेकिन नप के स्तर पर अब तक शहर में अस्थायी आश्रय स्थल की व्यवस्था नहीं हो सकी हैं। जिस कारण ग़रीबों व आश्रयविहीनों को खुले या शेड के नीचे शरण लेनी पड़ रही है। नप के स्तर पर हर वर्ष 15 नवंबर से आश्रयविहीनों के लिए सीएचसी परिसर में अस्थायी आश्रय स्थल का निर्माण करा दिया जाता था। जिसमें ठंड से बचने के लिए कंबल समेत अन्य जरूरी व्यवस्था की जाती थी। जिसमें रात के समय रिक्शा चालकों के साथ बाहर से आने वाले यात्री आश्रय लेते थे। लेकिन दिसंबर आधा बीतने के बाद भी इस वर्ष अस्थायी आश्रय स्थल का निर्माण नहीं किये जाने से आश्रयविहीन रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर ठंड से ठिठुरने को मजबूर है। आश्रयविहीनों के पास ठंड से बचने के लिए न ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.