प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 20 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर पंचायत ढकवा की ओर से भूसा, पशु आहार, हरा चारा व साइलेज के लिए निविदा प्रपत्रों की बिक्री 19 जनवरी 2026 की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किए जाने की सूचना प्रकाशित कराई गई थी। सोमवार सुबह निविदा प्रपत्र लेने के लिए ठेकेदार पहुंचे तो उनका आरोप है कि अधिशासी अधिकारी और संबंधित लिपिक पूरे दिन कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा था। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर अनभिज्ञता जताई। निविदा प्रपत्र न मिलने से नाराज आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों ने अधिशासी अधिकारी को संबोधित एक पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया है। विरोध करने वालों में शामिल रामजीत सिंह, विवेक मिश्रा, प्रवीण सिंह, प्रदीप सिंह, आदर्श मिश्रा, जितेन्द्र विक्रम सिंह, विवेक कुमार सिंह आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.