गंगापार, जनवरी 21 -- बारा तहसील में संचालित धान क्रय केंद्र मार्केटिंग विभाग को छोड़ कर अन्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सभी क्रय केंद्र बंद हो गए हैं। मार्केटिंग विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र अभी चल रहे हैं। निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। इसके बावजूद किसी भी समय बंद हो सकता है। वरिष्ठ विपणन अधिकारी बारा धर्मवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मार्केटिंग विभाग द्वारा 18 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। प्रत्येक क्रय केंद्र का लक्ष्य 25000 टन रखा गया था किन्तु किसी भी क्रय केंद्र का लक्ष्य लगभग 18000 टन के ऊपर नहीं गया है। इसके बावजूद किसी भी समय केंद्र लखनऊ से बंद कर दिया जा सकता है क्योंकि यह निर्णय जिला स्तरीय केंद्र के आधार पर लिया जाता है और जनपद प्रयागराज निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 99 प्रतिशत धान की खरीद बुधवार तक कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.