गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद माल्हनपार स्थित चंद सेवा आश्रम अस्पताल में मंगलवार को भीड़ ने आग लगाने की कोशिश की। इस वजह से बुधवार को सुरक्षा में पुलिस तैनात रही। वहीं पुलिस के पत्राचार के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए नहीं पहुंची। इधर, महिला की मौत के बाद हंगामा करते हुए परिजन ने जिस डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाया था, जांच नहीं होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बांसगांव के राउतपार निवासी गीता देवी को 22 अक्तूबर को पेट में दर्द हुआ था। पति ब्रह्मदेव उसे माल्हनपार स्थित चंद सेवा आश्रम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ. मदनेश्वर चंद ने जांच के बाद बताया कि महिला के गर्भाशय में ट्यूमर है। ब्रह्मदेव ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के कहने के बाद उन्होंने 30 हजार रुपये जमा किए। उसी रात ऑपरेशन कर दिया गया। लेकिन, ऑपरेशन के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.