बहराइच, जून 1 -- सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का हुआ परीक्षण 1000 से अधिक मरीजों का किया गया इलाज बहराइच, टीम। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की मात्र औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। पीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के न पहुंचने से मरीजों को निराशा हाथ लग रही है। आयुष चिकित्सकों के भरोसे किसी तरह आने वाले मरीजों को उपचार कर दवाएं देकर काम चलाया जा रहा है। तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पांच पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। जिसमें 253 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। रामगढ़ी पट्टी पीएचसी में आयुष चिकित्सक डॉ.अकबाल खान ने मरीजों को सलाह व उपचार के साथ निश्शुल्क दवाएं दीं। बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन की कमी के कारण मरीजों का बेहतर उपचार नहीं हो सका।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.