श्रावस्ती, दिसम्बर 31 -- श्रावस्ती, संवाददाता। दिन भर सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। वहीं सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर किया। कड़ाके की ठंड में लोग परेशान रहे और बिना काम के लोग घर से बाहर नहीं निकले। जिले में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। कई दिनों से धूप नहीं निकली है। बुधवार को मौसम साफ जरूर हुआ और धुंध छट गई। लेकिन बदली के कारण पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवा चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। जिले के न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में कोहरे का प्रकोप तो नहीं रहा लेकिन पूरा दिन बदली छाई रही। जरूरी काम से ही लोग गर्म के पर्याप्त कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकले। ज्यादातर लोग घरों में ही अलाव तापते रहे। कई दिनों से धूप नहीं निकल रही है। तापमान में भी गिरावट हो रही है। जिससे ठ...