महाराजगंज, जून 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। उमस भरी गर्मी में बुखार पीड़ितों में कमी नहीं हो रही है। इसकी तस्दीक जिला अस्पताल पहुंचे मरीज कर रहे हैं। शुक्रवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों से पट गया। अपराह्न दो बजे तक चली ओपीडी 1099 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें से 523 बुखार से पीड़ित शामिल रहे। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर 21 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। 100 बेड वाले जिला अस्पताल में हर रोज करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इधर सुबह में ही तेज धूप हो जा रही है। दोपहर होते ही सूर्य के तपिस अधिक हो जो रही है। इससे लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक उमस भरी गर्मी से लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को अस्पताल खुलत...