महाराजगंज, जुलाई 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बदले मौसम में बहुत जल्द लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसकी तस्दीक आरोग्य मेले में पहुंचे पीड़ित कर रहे हैं। शाम चार बजे तक पीएचसी पर आयोजित मेले में 1960 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें 792 बुखार से पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर आठ मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्दिरानगर में डॉ. नमिता गुप्ता,पीएचसी बागापार में डॉ. आश्रय सिंह और पीएचसी हरिहरपुर में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह की देखरेख में 510 पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच की। इनमें 203 बुखार के पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.