कानपुर, नवम्बर 5 -- मौसम में आए बदलाव के बाद भी जनपद में बीमारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मलेरिया, डेंगू व बुखार के प्रकोप की रफ्तार अभी तक कम नहीं हो पाई हैं। वहीं सर्दी की दस्तक के साथ खांसी, जुकाम, पेट दर्द आदि बीमारियों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ने लगा है। बुखार से पीड़ित कमालपुर गांव के एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इनके सहित बीमारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। जिले में डेंगू व मलेरिया के साथ खांसी, जुकाम व बुखार प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जांच में अब तक मलेरिया के 279 व डेंगू के 36 केस मिल चुके हैं। बीमारी से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में प्रतिदिन उपचार को आ रहे हैं। मरीजों की भीड़ बढ़ने से उपचार व जांच की महज खानापूरी हो रही है। इससे मरीज परेशान हैं। वहीं बीमारी की चपेट म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.