मुंगेर, मई 29 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कुछ सरकारी एम्बुलेंस चालक अब निजी नर्सिंग होम संचालकों के मेल से मरीजों को नर्सिंग होम पहुंचाने में लगे हैं। इसके एवज में एम्बुलेंस चालकों को बंधी-बंधाई मोटी रकम निजी नर्सिंग होम संचालकों द्वारा दी जाती है। मरीज के परिजन जमा पूंजी लुटाने के बाद पुन: मरीज का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचते हैं। बुधवार को सदर अस्पताल में ऐसे 2 मरीज पहुंचे, जिन्हें एम्बुलेंस चालक बरगला कर निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां मरीज का लाखों रुपया बिल हो जाने के पश्चात परिजन मरीज को सदर अस्पताल लेकर आए। सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जमालपुर प्रखंड के फुलहट पाटम निवासी स्व.धर्मवीर प्रसाद की 22 वर्षीय पुत्री अन्नु कुमारी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर मां कल्पना देवी 26 की रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.