मुरादाबाद, मार्च 21 -- राष्ट्रीयकृत बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों की ओर से घोषित दो दिन की हड़ताल नहीं टलने की स्थिति में आज से लगातार चार दिन बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। राष्ट्रीयकृत बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते लगातार चार दिन बैंक बंद होंगे। 22 मार्च को सभी बैंकों में चौथे शनिवार का और कल रविवार का अवकाश रहेगा। सोमवार 24 मार्च और मंगलवार 25 मार्च को राष्ट्रीयकृत बैंकों के ताले कर्मचारियों की हड़ताल होने के चलते नहीं खुलेंगे। हड़ताल से क्लीनियरिंग ठप हो जाने के चलते काफी बड़े पैमाने पर लेनदेन प्रभावित होने का अंदेशा है। इंडियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल टालने को लेकर काफी महत्वपूर्ण बातचीत चल रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.