मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- दक्षिणी रामपुरी शाहबुद्दीनपुर में तीन परिवारों के घरों में मातम पसरा हुआ है। गरीबी की जिंदगी जीने वाले परिवार के सदस्य दो-दो पाई एकत्र कर मां वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे लेकिन भूस्खलन के चलते तीन परिवारों के पांच सदस्यों की मौत हो गई। इनमें एक मां-बेटी है तो दो मासूम सगे भाई जबकि एक मां की ऐसी मौत हुई है जिसकी कुंवारी पांच बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। इस ह्दयविदारक घटना के बाद से मोहल्ले के किसी के घर में देर सांय चूल्हा नहीं जला। अब परिवार के सदस्य इन मृतकों के शव और घायल के घर पहुंचने के इंतजार कर रहे हैं। इन सभी परिवारों के सामने आजीविका का साधन सिर्फ मजदूरी करना है। कोई दुकान पर तो कोई होटल या फिर ईट भट्ठे पर नौकरी करता है। दक्षिण रामपुरी से वैष्णो देवी गए 23 महिला-पुरुष व बच्चों की टोली में से पांच की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.