बदायूं, मई 27 -- भारतीय हिंदी सेवी पंचायत (प्रकल्प: जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में शिवपुरम में आपरेशन सिंदूर को समर्पित नवम विचार संगोष्ठी सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सैनिक सभा के संरक्षक सेवा निवृत सैन्य अधिकारी विजय रतन सिंह रहे। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा छंद अधिपति गणेश, मां सरस्वती व आदि कवि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की गईं। इसके बाद कवियत्री मधु प्रिया द्वारा गणेश वंदना पेश की गयी। साहित्यकारों ने आपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना द्वारा किए गए शौर्य के प्रदर्शन की सराहना की। मुख्य अतिथि सैन्य अधिकारी विजय रतन सिंह को माला, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। भारतीय हिन्दी सेवी पंचायत के संयोजक राजवीर सिंह तरंग ने पढ़ा हे भारत के वीर जवानों, चढ़ छाती पर वार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.