मैनपुरी, जनवरी 15 -- मैनपुरी। यातायात पुलिस ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य शहर के तिराहे चौराहे व अन्य मुख्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया व नियमों को हवा में उड़ा रहे छोटे, बड़े वाहनों पर चालान की कार्रवाई की। पुलिस ने 319 वाहनों का चालान किया और 2.60 लाख का जुर्माना लगाया। गुरुवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में एएसपी यातायात अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात दीपशिखा सिंह, यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने शहर के जेल चौराहा, भांवत चौराहा, ज्योति तिराहा, राधारमन रोड पर वाहनों को रोककर चेकिंग की। ट्रैक्टर चालकों को रोका और उन्हें रिफलेक्टर लगाने की चेतावनी दी। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हर रोज यातायात पुलिस आपकों नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित कर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.