बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- नहीं चलेगी मनमानी, हर हाल में निर्धारित दर पर दें किसानों को खाद कालाबाजारी की शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार डीईओ ने जिले के थोक विक्रेताओं के साथ बैठक में दिये निर्देश फोटो डीएओ : जिला कृषि कार्यालय में पदाधिकारी और खाद के थोक विक्रेताओं के साथ बैठक करते डीएओ नितेश कुमार। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। किसी तरह की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिली तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए हर हाल में किसानों को निर्धारित दर पर ही खाद उपलब्ध कराएंगे। यह चेतावनी डीएओ नितेश कुमार ने खाद के थोक विक्रेताओं की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ऐसे में अगर कोई कृत्रिम किल्लत बताकर किसानों को मुर्ख बनाने और उनसे निर्धारित दर से अधिक कीमत व...