गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। रामगढ़ताल क्षेत्र में संचालित गतिविधियों के लिए आवंटित स्थलों और प्लेटफार्मों का किराया गोरखपुर विकास प्राधिकरण को समय से न चुकाने वालों की अब खैर नहीं है। प्राधिकरण बैंक की मदद से सभी प्रमुख आवंटियों और वेंडरों के खातों में ऑटो डेबिट सिस्टम लागू करेगा। तय तिथि पर किराए की राशि स्वत: ही संबंधित बैंक खातों से कट कर प्राधिकरण के खाते में जमा हो जाएगी। निर्धारित राशि न होने पर जुर्माना लगेगा। इस संबंध में दो जून को सुबह 10:30 बजे जीडीए ने सभी आवंटियों की बैठक बुलाई है, जिसमें सचिव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी और ओएसडी मौजूद भी शामिल रहेंगे। लगातार अपीलों और नोटिसों के बावजूद कई आवंटी किराया जमा करने में लापरवाही बरतते रहे हैं। किराया वसूली में इस उदासीनता और अनुशासनहीनता पर लगाम लगाने के लिए प्राधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.