वडोदरा, फरवरी 2 -- इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर और गुजरात जायंट्स की फील्डिंग कोच सारा टेलर ने भारत को आगामी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का मजबूत दावेदार मानते हुए कहा कि सभी प्रारूपों में जबरदस्त पावर-हिटिंग ने भारत को विश्व क्रिकेट में एक मजबूत ताकत बना दिया है। उन्होंने कहा कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) ने महिला क्रिकेट के विकास को तेज किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डब्ल्यूपीएल एलिमिनेटर से पहले टेलर ने सोमवार को कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जहां मौजूदा पीढ़ी पारंपरिक कलात्मक बल्लेबाजी शैली में ताकत भी जोड़ रही है।'पहले यह ताकत खेल का हिस्सा नहीं थी' टेलर ने 'पीटीआई-वीडियो' से कहा, '' वे सही दिशा में बढ़ रही हैं और पिछले साल की तुलना में उन्होंने काफी सुधार किए हैं। उन्होंने कहा, "घरेलू क्र...