गंगापार, मार्च 1 -- मांडा क्षेत्र के सभी आठों साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद की कमी के चलते किसान परेशान हैं। यदि किसी समिति पर यूरिया आने की जानकारी होती है, तो वहाँ किसानों की भीड़ लग जाती है, लेकिन वहाँ पहुंचने पर पता लगता है कि सूचना झूठी है। मांडा क्षेत्र के आठ में केवल एक कोसड़ा कला साधन सहकारी समिति पर एक पखवाड़े पहले 500 बोरी यूरिया खाद आयी। शनिवार को क्षेत्र के कोसड़ा कला, मांडा खास, महुआरीकला, महेवाकला, दिघिया, हाटा, मझिगवां, चकडीहा आदि किसी भी समिति पर फिलहाल यूरिया खाद उपलब्ध नहीं रही। इस समय किसानों को यूरिया खाद की बेहद आवश्यकता है। क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में कुछ दुकानदार ऊंचे दामों पर यूरिया की कालाबाजारी कर रहे हैं, जिसे मजबूरी में किसानों को खरीदना पड़ रहा है। समिति संचालकों का कहना है कि उन्होंने खाद के लिए एक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.