कार्यालय संवाददाता, फरवरी 20 -- पटन में नीट छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। इस केस को अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई की टीम तीसरी बार जहानाबाद पहुंची। गुरुवार को टीम ने मखदुमपुर थाना स्थित मृतक छात्रा के ननिहाल जाकर उसके दो मामा एवं नाना- नानी से इस केस के सिलसिले में जानकारी ली। करीब ढाई घंटे तक सीबीआई ने पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। सीबीआई की टीम सुबह साढ़े दस बजे पहुंची थी। करीब एक बजे वहां से निकली। मामा के परिवार के कुछ लोग गया जी में रहते हैं, उन लोगों से भी जानकारी जुटाने के लिए सीबीआई की टीम गया जी गई और पूछताछ की। छात्रा के मामा को साथ लेकर सीबीआई की टीम गया जी गयी थी। वहां पूछताछ के बाद टीम लौट गयी। देर शाम छात्रा के मामा भी अपने घर लौट गए। विदित हो कि सीबीआई के पटना कार्यालय में पूछताछ के लिए बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.