श्रावस्ती, मार्च 5 -- श्रावस्ती। कामर्शियल वाहनों के मालिकों को परिवहन विभाग की ओर से सूचनाएं भेजी जाती हैं। लेकिन अधिकांश वाहन मालिकों का मोबाइल नंबर वाहनों के साथ फीड नहीं है। इसलिए वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विनीत कुमार मिश्र बताया कि व्यावसायिक वाहनों ट्रक, बस, टैक्सी व आटो मालिकों को परिवहन विभाग की ओर से वाहनों से सम्बन्धित जानकारी सूचना टैक्स, फिटनेस,परमिट बीमा प्रदूषण इत्यादि वाहन स्वामी के मोबाइल नम्बर पर भेजा जाता है। लेकिन अधिकांश पंजीकृत वाहनों के मालिकों का नंबर ही नहीं है। इसलिए एक सप्ताह के अंदर अपना मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से अपडेट कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। नंबर फीड न कराने पर वाहन मालिकों की जिम्मेदारी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.